गुन्नौर: गांव इशाकपुर में तेज धमाके के साथ खंडहरनुमा मकान गिरा, चार पशु झुलसे
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव इशाकपुर में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे तेज धमाके के साथ खंडहरनुमा मकान गिर गया। जबकि चार पशु झुलस गए। खंडरनुमा मकान में हुए विस्फोट की आवाज आसपास के गांव तक सुनाई दी। धमाका इतनी तेज था कि आसपास के मकानो की दीवारें तक कांप उठी और कई घरों में नुकसान हो गया। घटना के बाद से पूरे गांव में अफरा तफरी का और दहशत का माहौल बन गया।