भदोही: हरियांव में तालाब के पास मिला नवजात का मृत भ्रूण, पुलिस जांच में जुटी
भदोही जिले के रजपुरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरियांव के बाहर एक सूखे तालाब के पास नवजात शिशु का मृत भ्रूण बरामद हुआ। यह भ्रूण आज ही जन्मा प्रतीत हो रहा है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर भ्रूण को कब्जे में लिया और आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।