भदोही: सुरियावां सीएचसी में सीएमओ के निरीक्षण के दौरान गायब मिले डॉक्टर, होगी सेवा समाप्ति की कार्रवाई
भदोही के जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संतोष चक ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां का निरीक्षण किया गया। जहां डा आलोक बिंद अनुपस्थित पाए गए। उपस्थित पंजिका का अवलोकन के पश्चात उनका सात दिवस का वेतन बाधित कर दिया गया। रजिस्टर पर उनके द्वारा हस्ताक्षर करना भी नहीं पाया गया। इसके साथ डॉ प्रियंका पांडेय 25 जनवरी अनुपस्थित मिली।