भदोही: भदोही की तीनों विधानसभाओं में समाजवादी पार्टी का पीडीए चर्चा कार्यक्रम रहा जारी, जनसंवाद का हुआ आयोजन
समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर भदोही में दूसरे दिन भी पीडीए चर्चा कार्यक्रम आयोजित किए गए। भदोही विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव ने समलकोट और चौरी सेक्टर में, औराई विधानसभा अध्यक्ष केशनारायण यादव ने लाललनगर और पुरेदिवान में, जबकि ज्ञानपुर विधानसभा अध्यक्ष लालचंद बिंद ने टकटैया, चकटोडर और खानापुर में जनसंवाद किया।