भदोही: दुर्गागंज पुलिस ने गांजा तस्करी गिरोह के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
दुर्गागंज पुलिस ने गांजा बिक्री के अवैध कारोबार में लिप्त गिरोह के वांछित अभियुक्त नागेंद्र उर्फ ननकू को गिरफ्तार किया। अभियुक्त को बस स्टॉप कस्बा दुर्गागंज के पास चेकिंग के दौरान मुखबिरी सूचना पर पकड़ा गया।पूर्व में इसी गिरोह के एक अन्य अभियुक्त महेंद्र कुमार गौड़ को गिरफ्तार कर 1.2 किलो नाजायज गांजा बरामद किया गया था।