जोधपुर: जोधपुर के त्रिलोक ने UPSC में 20वीं रैंक हासिल की
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा-2024 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार दोपहर 3:00 बजे जारी किया है। इसमें जोधपुर के 5 युवाओं ने भी सफलता हासिल की। ओसियां के भाखरी हाल जोधपुर के डिगाड़ी क्षेत्र में रहने वाले त्रिलोक सिंह ने 20वीं रैंक के साथ प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया।