जोधपुर: महिला जागरूकता संगठन ग्रुप में जुड़े कुछ लोगों ने महिला से की अभद्र भाषा में बात, महामंदिर थाने में केस दर्ज
जोधपुर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला ने महिला जागरूकता संगठन ग्रुप चला रखा है।मोबाइल पर ग्रुप से जुड़े कुछ लोगों ने आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए महिला से अभद्र भाषा में बात की। जिसको लेकर आज मंगलवार दोपहर 2:00 बजे पीड़ित महिला की तरफ से ग्रुप से जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।