जोधपुर: MDM हॉस्पिटल का निरीक्षण कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने किया, पार्किंग की समस्या को लेकर होमगार्ड को दिए निर्देश
जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में आज मंगलवार दोपहर 1:00 बजे कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने निरीक्षण किया इस दौरान एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर विकास राजपुरोहित सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।अधीक्षक डॉक्टर विकास राजपुरोहित ने उन्हें अस्पताल के प्रोजेक्ट चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी दी।