थरथरी: दस्तूरपर गांव में अखंड कीर्तन के लिए निकाली गई कलश शोभा यात्रा
चंडी प्रखंड क्षेत्र के दस्तूरपर गांव में अखंड कीर्तन आयोजन को लेकर गुरुवार की सुबह 11 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में डीजे के साथ 101 महिलाएं व कुमारी कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर गांव का भ्रमण किया। इस दौरान पूरे गांव का माहौल भक्तिमय नारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। शोभा यात्रा दस्तूरपर गांव स्थित मंदिर परिसर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों