कांके: झारखंड विधानसभा गेट के सामने बीजेपी विधायकों ने किया प्रदर्शन, JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की CBI जांच का किया मांग
Kanke, Ranchi | Feb 23, 2024 झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन बीजेपी विधायकों ने विधानसभा गेट के सामने प्रदर्शन किया। बीजेपी विधायकों ने JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी मामले की CBI से जांच कराने की मांग की। विधानसभा गेट के सामने बीजेपी विधायक अपने मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।इस दौरान बीजेपी विधायकों ने चम्पाई सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की