रतलाम नगर: शहर कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, ध्वजारोहण किया गया
देश का 79 वा स्वतंत्रता दिवस शहर कांग्रेस कार्यालय में आज शनिवार सुबह 10 बजे के लगभग हर्षौल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने किया। कार्यक्रम के अतिथि के रूप में पूर्व विधायक पारस सकलेचा एवं नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा रहे।ध्वजारोहण के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के संदेश का वाचन किया गय।