मंडला: महाराजपुर में बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी मिनी बस, आधा दर्जन यात्री घायल
Mandla, Mandla | Jun 18, 2026 महाराजपुर क्षेत्र में गुरुवार को 10 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। महाराष्ट्र से उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए जा रही एक मिनी बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार मिनी बस में करीब 22 श्रद्धालु सवार थे, जो महाराष्ट्र से महाकाल दर्शन के लिए जा रहे थे।