सिहोरा: प्रज्ञा विहार कॉलोनी में श्रीमद् भागवत कथा, भगवान ने सुदामा के चरण धोकर निभाई सच्ची मित्रता: नरसिंह देवाचार्य
प्रज्ञा विहार कॉलोनी में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में सुदामा चरित्र के अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया। गीता धाम के महंत स्वामी नरसिंह देवाचार्य ने कहा कि इतिहास में अनेक प्रसंग मिलते हैं जहां भक्त भगवान के चरण धोते हैं। जबकि भगवान ने अपने भक्त के चरण धोए ऐसा आदिव्तीय उदाहरण केवल सुदामा चरित्र में ही देखने को मिलता है।