हाथरस: सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला से बहला फुसलाकर युवक द्वारा ले जाई गई युवती को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर की दस्तयाब
हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला से 29 अगस्त को बहला फुसलाकर एक युवक युवती को लेकर चला गया था, उसके बाद युवती के पिता ने सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की थी। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के भीतर युवती को दस्तयाब किया है। पुलिस ने युवती का जिला अस्पताल मे डाक्टरी परीक्षण कराया है।