हाथरस: मैंदु रेलवे क्रॉसिंग पर कैंटर ने मारी टक्कर रेलवे का फाटक ओएचई लाइन पर गिरने से रेलवे यातायात हुआ प्रभावित वाहनों की लगी
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मैंदु रेलवे क्रॉसिंग पर आज दिन शुक्रवार को तेज गति कैंटर ने टक्कर मार दी! जिससे रेलवे का फाटक ओएचई लाइन पर गिरने से लाइन टूट गई ! अचानक से इस दुर्घटना होने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और मौके पर रेलवे इंजीनियर के साथ रेलवे के आला अधिकारी आरपीएफ पुलिस पहुंच गई! रेलवे यातायात प्रभावित हो गया और कई वाहनों की लाइन लग गई!