कालपी: कालपी में 25 दिन गुजर जाने के बाद भी गुमशुदा युवक का नहीं लगा पता, भाजपा नेत्री ने युवक की बरामदगी की लगाई गुहार
Kalpi, Jalaun | Jun 15, 2026 कालपी क्षेत्र मे लापता ग्राम कैथवा निवासी 31 वर्षीय संजीव कुमार के लापता होने के 25 दिन बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने विभिन्न स्थानों पर तलाश की, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली। सोमवार दोपहर 2 बजे भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष एवं सभासद ज्योति विश्वकर्मा ने बताया कि संजीव कुमार 21 मई की सुबह घर से निकले थे और तब से वापस नहीं लौटे।