महोबा: महोबा पुलिस ने 5 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भावुक विदाई दी, पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम
Mahoba, Mahoba | Jul 31, 2026 महोबा पुलिस लाइन में अधिवर्षता आयु पूरी कर सेवानिवृत्त हुए 5 पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने सेवानिवृत्त हुए उ0नि0 लालमणि, उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद, उ0नि0 अनुज प्रताप सिंह, रेडियो उ0नि0 ठाकुर दास वर्मा और मुख्य आरक्षी हमीदउद्दीन को शॉल, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके योगदान की सराहना की।