बक्सर: वाहन जांच के नाम पर वसूली मामले में नगर थानाध्यक्ष को एसपी ने किया लाइन हाजिर
Buxar, Buxar | Dec 15, 2024 नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा को लाइन हाजिर कर दिया गया है. यह कार्रवाई शाहाबाद रेज के डीआईजी नवीन चंद्र झा के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य द्वारा की गई है. इस आशय का आदेश एसपी द्वारा जारी किया गया है. जिसके बाद पुलिस महकमे मे हड़कंप मच गया. पुलिस सूत्रो के मुताबिक इस साल सितंबर माह मे वाहन जांच के दौरान पुलिस द्वारा वसूली करने के मामले से जुड़ा है