ललितपुर: ग्राम बुढ़वार मलावनी निवासी शिकायतकर्ता ने नामजद आरोपी पर पत्नी का अपहरण करने की आशंका जताई, दिया शिकायती पत्र
ग्राम बुढ़वार के मजरा मालवनी निवासी पीड़ित ने गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे नेहरू नगर चौकी पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बीते लगभग 6 माह से उनकी पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। उन्होंने उक्त मामले में एक नामजद आरोपी पर पत्नी के अपहरण किए जाने की आशंका जताई है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।