राजगढ़: सादुलपुर में धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़, जमकर की खरीदारी, दीपावली की खुशियों से रोशन हुआ शहर
Rajgarh, Churu | Nov 6, 2026 सादुलपुर क्षेत्र में धनतेरस का त्योहार हर्षोल्लास, उमंग और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक लगातार जारी रहा। इसके अलावा दुकानों की आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी ने पूरे शहर को दीपावली के उल्लास से सराबोर कर दिया। बाजरो में दिनभर भीड़ उमड़ी रही।धनतेरस के शुभ अवसर पर बाजारों में भीड़ रही।