सदर: पत्नी और उसके कथित प्रेमी से परेशान पति ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई
बनकट निवासी सागर कुमार गुप्ता ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर मानसिक प्रताड़ना, जान से मारने की धमकी तथा झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि पत्नी का कथित प्रेम प्रसंग चल रहा है और विरोध करने पर उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया, जिस पर हाई कोर्ट से स्टे मिला है।