कायमगंज: गांव पसियापुर निवासी 62 वर्षीय वृद्ध को पेड़ से आम तोड़ने पर पीटकर किया घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
शमशाबाद के गांव पसियापुर निवासी 62 वर्षीय रामवकील पुत्र परमेश्वर के पेड़ से बृजेश नाम का व्यक्ति आम तोड़ रहा था। मौके पर रामवकील पहुंच गए।उन्होंने बृजेश को आम तोड़ने से मना किया।तो बृजेश ने पत्थर उठाया और रामवकील के सिर में मार दिया।जिसमें वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।घायल अवस्था में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की।