गुमला: 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन से तार और टावर पार्ट्स की चोरी, ₹20 लाख से ज़्यादा का नुकसान, थाने में मामला दर्ज
Gumla, Gumla | Apr 5, 2026 जिले में निर्माणाधीन 132 केवी डी/सी ट्रांसमिशन लाइन से बड़े पैमाने पर तार और टावर पार्ट्स की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में निर्माण कार्य कर रही कंपनी को करीब 20 लाख 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मामले को लेकर रविवार को गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आशंका जताई जा रही है कि इस घटना में संगठित चोर गिरोह का हाथ हो सकता है।