रफीगंज: रफीगंज में तेज अंधड़ और बारिश से शादी समारोह प्रभावित, टेंट टूटा
रफीगंज में बुधवार रात्रि 9 बजे अचानक आए तेज अंधड़ एवं बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। इस दौरान कई जगहों पर पेड़ गिरने एवं करकट उड़ने की घटनाएं हुईं, वहीं एक शादी समारोह में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रफीगंज क्षेत्र में चल रहे एक शादी समारोह के दौरान तेज हवा और बारिश के कारण लगाया गया टेंट अचानक क्षतिग्रस्त हो गया।