होशंगाबाद नगर: गैस सिलेंडर न मिलने पर कलेक्ट्रेड गेट पर छात्रों एवं कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, तहसीलदार ने शांत कराया
नर्मदापुरम के कलेक्ट्रेड गेट पर सोमवार मंगलवार दरमियानी रात को छात्रों एवं आदिवासी कार्यकर्ताओं ने सिलेण्डर नहीं मिलने पर धरना प्रदर्शन कर हंगामा कर दिया।रात करीब 12.30 बजे तक छात्रों एवं कार्यकर्ताओं ने बताया कि एलपीजी किल्लत और कालाबाजारी को लेकर छात्रों और कार्यकर्ताओं ने दिन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। छात्र कलेक्ट्रेट के सामने खाना बनाने पहुंचे।