ब्यौहारी: दोबारा पोस्टमार्टम के बाद राहुल और अतुल का अंतिम संस्कार किया गया
शहडोल जिले के ब्यौहारी में भाजपा युवा नेता राहुल द्विवेदी और उनके दोस्त अतुल तिवारी के संदिग्ध मौत मामले में परिजनों के विरोध के बाद दोनों शवों का मेडिकल कॉलेज में दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। फॉरेंसिक जांच के बाद सोमवार सुबह दोनों युवकों का अंतिम संस्कार किया गया। मामले की जांच जारी है। सोमावर सुबह 10 बजे अंतिम संस्कार की जानकारी सामने आई है।