हाथरस: चंडपा थाना के एक गांव की रहने वाली युवती ने
मनचले से परेशान होकर एवं पुलिस की कार्रवाई न होने से लगाई फांसी अस्पताल में
चंडपा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने मनचलों से परेशान होकर फांसी लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की है जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है! परिजनों द्वारा थाने में शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने के बाद युवती ने आज दिन सोमवार को यह कदम उठा लिया! पीड़िता का कहना है कि आए दिन गांव के ही दो युवक रास्ते मे गालियां देते थे!