हाथरस: गांव नगला केशों के पास चलती बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला केशों के पास चलती बाइक से गिरकर बीती रात एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हालत में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चलती बाइक से गिरकर घायल हुए युवक का डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है।