हाथरस: गांव रुहेरी पर 1 युवक के साथ 20 लोगों ने लाठी डंडे और बेल्ट से जमकर की मारपीट,युवक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की शिकायत
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रुहेरी पर एक युवक के साथ 20 लोगों ने जमकर लाठी डंडे और बेल्ट से मारपीट कर दी। मारपीट में घायल हुए पीड़ित युवक ने कोतवाली हाथरस गेट पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। कोतवाली हाथरस गेट अपराध निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया के इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।