खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों के बीच धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों, हमालों, कर्मचारियों एवं अन्य कार्यरत श्रमिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने की पहल की जा रही है। इसी दिशा में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र शंकरदाह एवं भखारा द्वारा उपार्जन केन्द्रों में प्राथमिक उपचार पेटी तैयार करने के लिए आवश्यक दवाइयां एवं स्वास्थ्य संबंधी सामग्री उपलब्ध कराने में सहयोग की अपील की गई है।
#dhamtari #chhattisgarh
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh
3 views | Dhamtari, Chhattisgarh | Nov 7, 2026