हिसुआ: हिसुआ में जनगणना 2027 का प्रशिक्षण शुरू, 179 प्रगणक और 27 सुपरवाइजरों को मिल रही डिजिटल ट्रेनिंग
Hisua, Nawada | Apr 17, 2026 नवादा जिले के हिसुआ प्रखंड कार्यालय सभागार भवन में शुक्रवार को जनगणना अभियान 2027 के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इस प्रशिक्षण में 179 प्रगणकों और 27 सुपरवाइजरों को डिजिटल तरीके से जनगणना कार्य करने की जानकारी दी जा रही है। यह कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) देवानंद कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।