मीनापुर: मीनापुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग मामलों में 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों से पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार दोपहर डेढ़ बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मुस्तफागंज से पुलिस ने दो बोतल विदेशी शराब के साथ बाइक सवार अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कुमार संतोष रजक ने बताया कि उत्पाद प्रभारी सूरज कुमार देवा के बयान पर केस दर्ज किया गया है।