पूर्णागिरि: बनबसा में हवस के दरिंदे ने नाबालिक के साथ किया दुराचार, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार
बनबसा में एक दरिंदे नें 14 साल की किशोरी को जबरन अपनी हवस का शिकार बना लिया, परिजनों को जानकारी मिलने पर उन्होंनें बनबसा थाने में तहरीर सौपी। जिसके बाद तत्काल हरकत में आयी पुलिस नें आनन फानन में फरार आरोपित को मुक्तेश्वर जिला नैनीताल से गिरफ्तार किया। जिसके विरुद्ध पास्को सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।