सोनाहातु: युवाओं में राज्य की तकदीर बदलने और इसे संवारने की क्षमता- सुदेश महतो, आजसू अध्यक्ष
आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राज्य की राजनीति में सकारात्मक बदलाव के लिए युवाओं की भागीदारी आवश्यक है। युवाओं में राज्य की तकदीर बदलने और इसे संवारने की क्षमता है। बस इन्हें सार्वजनिक मंच प्रदान करने की जरूरत हैं। आजसू पार्टी जनता की सेवा करने और युवाओं को राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए एक सशक्त मंच है।