सोनाहातु: सोनाहातू के सारयेद गांव में शनिवार को विधायक सुदेश महतो ने सात किमी लंबी सड़क का शिलान्यास किया
सोनाहातू प्रखंड के सारयेद गांव में शनिवार को विधायक सुदेश महतो ने सात किमी लंबी सड़क का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत शत्रुघ्नडीह वाया सारेयाद से चोगा तक तीन करोड़ 96 लाख रुपये से सड़क बनाई जाएगी। विधायक ने कहा कि गांव में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार किया जा रहा है।