सोनाहातु: सलगाडीह सहित विभिन्न गांवों का पूर्व विधायक अमित माहतो ने किया भ्रमण, लोगों की समस्याओं को सुन समाधान का दिया आश्वासन
बुधवार को सिल्ली के पूर्व विधायक अमित माहतो ने सोनाहातु प्रखंड क्षेत्र के सलगाडीह, तेतरटांड, बुसुडीह का भ्रमण किया। इस दौरान पूर्व विधायक ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। वहीं समस्याओं को सुन समाधान का आश्वासन दिया।