समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 14 जुलाई 2026
आज दिनांक 14 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्क्षता में कृषि टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
समीक्षा के क्रम में जिला अन्तर्गत धान फसल की रोपाई मात्र 8% होने पर लघु सिंचाई प्रमंडल, बक्सर द्वारा कुल 325 राजकीय नलकुपों में मात्र 113 नलकुप कार्यरत है एवं 212 नलकुप अकार्यरत है जिस पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए निदेश दिया गया कि चार से पाँच दिनों के अन्दर सभी अकार्यरत नलकुपों को चालु करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सोन नहर प्रमंडल, बक्सर, चौसा एवं विक्रमगंज तथा गंगा पम्प नहर चौसा को सख्त निदेश दिया गया कि धान रोपाई हेतु कृषकों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराते हुए अंतिम छोर तक पानी पहुँचाना सुनिश्चित करेंगे।
जिला कृषि पदाधिकारी सुखाड़ की स्थिति में वैकल्पिक खेती की व्यवस्था पूर्व से ही करेंगे। सहायक निदेशक (रसायन) मिट्टी जॉच प्रयोगशाला, बक्सर को निदेश दिया गया कि प्रयोगशाला में प्राप्त मिट्टी नमूना की जाँच करते हुए कृषकों द्वारा उर्वरक प्रयोग से पूर्व मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध करायेंगे एवं कृषकों को प्राप्त जाँच के आधार पर उर्वरक प्रयोग करने हेतु जागरूक करेंगे।
उद्यान विभाग के समीक्षा के क्रम में निदेश दिया गया की टमाटर, पपीता की खेती समूह में कराते हुए FPO से कृषकों को जोड़ना सुनिश्चित करेंगे, उद्योग विभाग से समन्वय स्थापित करते जिला अन्तर्गत टमाटर सॉस, सूप एवं टमाटर प्यूरी तथा पपीता पाउडर, टूटी फटी, जैम-जेली एवं पपेन बनाने जैसे लाभदायक उद्योग लगाने का प्रयास किया जाय।
मत्स्य विभाग समीक्षा के क्रम में जिला मत्स्य पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि सभी प्रखंडों में एक-एक बायोफ्लॉस्क की स्थापना करने हेतु सभी प्रखंडो से कृषकों का चयन पूर्व से कर लें।
सहायक निदेशक भूमि संरक्षण को निदेश दिया गया कि कृषकों को सिंचाई हेतु चैक-डैम का निमार्ण करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police #buxarcity #bihar #BuxarNews #buxarjila #buxar #topfollowers
Buxar, Bihar | Jul 14, 2026