समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 14 जुलाई 2026
आज दिनांक 14 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर के निर्देश के आलोक में पैक्स/व्यापार मंडलों के अध्यक्ष/प्रबंधक, संबद्ध राईस मिल एवं सभी प्रखण्डों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के साथ खरीफ विपणन मौसम 2025-26 अंतर्गत अधिप्राप्ति किये गये धान के समतुल्य शत प्रतिशत सी०एम०आर० की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम, बक्सर को किये जाने से संबंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
समीक्षात्मक के क्रम में पाया गया कि बक्सर जिलान्तर्गत समितियों द्वारा 78768.58 एम०टी० (89.95 प्रतिशत) सी०एम०आर० की आपूर्ति कर दी गयी है तथा लगभग 8804.21 एम०टी० सी०एम०आर० की आपूर्ति किया जाना शेष है।
बैठक में उपस्थित सभी समितियों अध्यक्ष एवं राईस मिल के व्यवस्थापकों को कड़ी चेतावनी देते हुये निर्धारित अवधि में शत प्रतिशत सी०एम०आर० आपूर्ति करने हेतु निदेशित किया गया है।
सभी प्रखण्डों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि वे पैक्स एवं मिलरों से समन्वय स्थापित कर शत् प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति करवाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सी०एम०आर० आपूर्ति में शिथिलता बरतने वाले समिति के पदधारी के विरूद्ध नियमानुकूल कार्रवाई करने हेतु विभागीय पदाधिकारी को सूचित करेंगे।
उपस्थित अध्यक्षों द्वारा राज्य खाद्य निगम, बक्सर से एक्सेप्टेंस ऑर्डर समय से नहीं मिलने की बात कही गयी।
जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, बक्सर को निदेश दिया गया कि सभी समितियों को पर्याप्त संख्या में एक्सेप्टेंस ऑर्डर निर्गत करेंगे जिससे की सी०एम०आर० आपूर्ति० में तेजी आये।
बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम बक्सर एवं वरीय उप समाहर्त्ता-सह- विशेष कार्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police CMO Bihar #BuxarNews #bihar #buxarcity #buxarjila #topfollowers #buxar
Buxar, Bihar | Jul 14, 2026