पामगढ़: 4 दिनों से लापता लिपिक, तालाब में नहाने घर से निकला था, मुलमुला पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की
जांजगीर-चाम्पा मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा गांव के लिपिक रामकुमार निर्मलकर, 4 दिनों से लापता है. 13 अप्रेल को सुबह नहाने के लिए घर से निकला, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चला है. तालाब के पास साइकिल और घर से ले गए कपड़े मिले हैं. वे भिलौनी गांव के स्कूल में लिपिक के तौर पर पदस्थ हैं. लिपिक के लापता होने के बाद मुलमुला पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज किया है।