प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी किसानों के लिए सशक्त सहारा।
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम जर्वे(च) निवासी किसान श्री जोतराम कश्यप खरीफ सीजन की तैयारियों में पूरे उत्साह के साथ जुटे हैं। योजना के तहत प्राप्त राशि से उन्होंने बीज, उर्वरक एवं खेती की आवश्यक सामग्री की व्यवस्था कर समय पर बुवाई की तैयारी सुनिश्चित की है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आर्थिक सहयोग किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और खेती को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
#PMKisan #KisanSammanNidhi #Farmers #Agriculture #JanjgirChampa #Chhattisgarh #ViksitBharat #KisanKalyan
Vishnu Deo Sai CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh
Janjgir-Champa, Chhattisgarh | Jul 28, 2026