चित्तौड़गढ़: SP जोशी ने सदर थाने का निरीक्षण कर सीएलजी सदस्यों के साथ की बैठक, 112 नंबर की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने आज शाम सदर थाने का निरीक्षण कर सीएलजी सदस्यों के साथ मीटिंग की और 112 नंबर की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने का भरोसा दिलाया। पदभार ग्रहण के बाद के एसपी जोशी पहली बार थाने पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां सीआईडी सदस्यों के साथ बैठक के दौरान 112 डायल नंबर पर आ रही समस्या के बारे में बताया गया।