सिलाव: हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के फ़रार आरोपी को पुलिस ने सिलाव से किया गिरफ़्तार
Silao, Nalanda | Jan 12, 2024 सिलाव थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के एक फ़रार आरोपी को सिलाव से गिरफ़्तार कर लिया है। सिलाव थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ़्तार यह आरोपी सुरूमपुर गांव निवासी विनित सिंह है जिसके विरुद्ध सिलाव थाने में दो माह पहले हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।