गिरिडीह: नीरज हाजरा हत्याकांड का खुलासा, होने वाले साढ़ू को पुलिस ने किया गिरफ्तार; प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह।
गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र स्थित भीखोडीह गांव निवासी नीरज हाजरा मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शनिवार को 2 बजे एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने इसकी जानकारी दी। बताया गया कि नीरज के होने वाले साढू सुभाष पासवान ने ही शादी के दो दिन पहले उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।