गिरिडीह जिले के गावां प्रखंड अंतर्गत नावाडीह और पुरनाडाबर गांव के बीच स्थित जंगल में सोमवार सुबह दो जंगली हाथी देखे गए। हाथियों की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीणों और किसानों में दहशत का माहौल है तथा जान-माल के नुकसान की आशंका बढ़ गई है।ग्रामीणों के अनुसार, बीती रात हाथियों ने नावाडीह गांव के किसानों की कई फसलों को नुकसान पहुंचाया। आशंका जताई जा रही है कि हाथी अभी भी आसपास के जंगल में मौजूद हैं और किसी भी समय आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख कर सकते हैं।जंगल से सटे गांवों के किसानों, मजदूरों और आम लोगों से अपील की गई है कि वे पूरी सतर्कता बरतें। हाथियों के पास जाने, उन्हें छेड़ने, शोर मचाकर भगाने या किसी भी प्रकार की जोखिम भरी कोशिश से बचें। यदि हाथी दिखाई दें तो तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाएं और इसकी सूचना वन विभाग तथा स्थानीय प्रशासन को दें।
सावधानी ही सुरक्षा है।
#highlights
#jharkhand
#forest