जमुई: भरकौआ गांव में भतीजे ने चाकू से चाचा को किया घायल, भाई और भाभी पर भी मारपीट का लगाया आरोप
Jamui, Jamui | Oct 5, 2025 भरकौआ गांव में भूमि विवाद के रंजिश में भतीजा सन्नी कुमार यादव ने अपने चाचा विनोद यादव को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। साथ ही बड़े भाई महादेव यादव और भाभी नीतू देवी द्वारा भी विनोद यादव के साथ मारपीट की गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और घायल विनोद यादव को रविवार की सुबह 9:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।