कुरसाकांटा: कुर्साकांटा पीएचसी में लाइफ सेवियर फाउंडेशन के तत्वाधान में 70 यूनिट रक्तदान हुआ, आगे भी जारी रखने का लिया संकल्प
रविवार को लाइव सेवियर फाउंडेशन के तत्वाधान में कुर्साकांटा पीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित एवं रिबन काटकर शुभारंभ किया गया। रक्तदान शिविर में लाइफ सेवियर फाउंडेशन के सदस्य के साथ-साथ स्थानीय युवा नेताओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया इस रक्तदान शिविर में कुल 70 यूनिट रक्तदान किया गया जो काफी सराहनीय है।