कुरसाकांटा: SSB द्वारा आयोजित किया गया दो दिवसीय शहीद जवान नीरज छेत्री वॉलीबाल टूर्नामेंट कार्यक्रम
शुक्रवार को कुर्साकांटा प्रखंड स्थित एसएसबी कंपनी कुआड़ी अन्तर्गत गरैया मोड़ के समीप एसएसबी 52वीं वाहिनी मुख्यालय अररिया तथा नेहरू युवा केंद्र संगठन अररिया की ओर से दो दिवसीय शहीद जवान नीरज छेत्री वॉलीबाल टूर्नामेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि उपकमांडेंट आनंद प्रकाश यादव, विशिष्ट अतिथि सिकटी विधायक सह मुख्य सचेतक विजय