कुरसाकांटा: उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुआड़ी में श्रद्धा, गर्व और सम्मान के साथ मनाया गया वीर बाल दिवस
कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुआड़ी में श्रद्धा, गर्व और सम्मान के साथ वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। यह विशेष दिन सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के दो साहसी पुत्रों, 9 वर्षीय साहिबजादा जोरावर सिंह और 7 वर्षीय साहिबजादा फतेह सिंह की अप्रतिम वीरता, बलिदान और साहस को स्मरण करने के लिए समर्पित है। इन महान बाल वीरों न