एकीकृत बागवानी मिशन के तहत 20 किसानों को टिलर मशीन वितरण किया गया । जिला उद्यान अधिकारी नन्हे लाल ने बताया कि टिलर मशीन से अब किसान अपने खेतों की जुताई कर सकते है इस टिलर मशीन में किसानों को पचास से सत्तर हजार तक का अनुदान दिया गया है। किसान इस यंत्र से बागवानी की जुताई अच्छे से कर सकते है यह मशीन डीजल और पेट्रोल से भी चलाई जा सकती है।