डुमरियागंज: पुलिस अधीक्षक ने थाना लोटन का किया वार्षिक निरीक्षण, प्रहरियों के साथ की गोष्ठी और दिए आवश्यक निर्देश
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा थाना लोटन का वार्षिक निरीक्षण किया गया तथा थाना कार्यालय के रजिस्टरों के रख रखाव, शस्त्रों की साफ सफाई, मालखाना, थाना प्रांगण का निरीक्षण कर ग्राम प्रहरीगण के गोष्ठी किया गया व प्रभारी निरीक्षक लोटन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकार सदर अरुण खान सिंह तथा अन्य कर्मचारी गण भी मौजूद रहे।